मेरा एक दोस्त, जिसे मैं Green Day की वजह से एक दशक से ज़्यादा से जानता हूँ, उसने मेरा American Idiot वाला blog पढ़ा और कहा कि मुझे उस connection को Revolution Radio तक extrapolate करना चाहिए। हम कभी personally नहीं मिले। इसलिए नहीं कि नहीं मिल सकते, बल्कि इसलिए कि हम adults हैं जिन्हें bills pay करने हैं। पर हम अब भी दोस्त हैं, अब भी वही views रखते हैं, अब भी globe के अलग-अलग हिस्सों से जुड़े हुए हैं जबकि बाकी बहुत सारे लोग दूर हो गए। यही music की power है। East Bay की एक punk band ने दो अजनबियों को जोड़ दिया और वो bond एक दशक बाद भी यहीं है। तो चलो शुरू करते हैं।
October 2016 में, Green Day ने अपना बारहवां studio album release किया। ये Billboard पे number one पे debut हुआ, critics ने हर तरफ से positive reviews दीं, पर कोई इसकी बात नहीं करता।
Revolution Radio, Green Day की catalogue का सबसे overlooked album है। इसलिए नहीं कि ये बुरा है। इसलिए नहीं कि ये एक misstep है। इसलिए क्योंकि दुनिया आगे बढ़ चुकी थी। Rock अब बातचीत के center में नहीं था। Hip-hop और trap कब्ज़ा कर रहे थे। Streaming ये reshape कर रही थी कि लोग music कैसे consume करते हैं। और Green Day, वो band जिसने punk rock के कई eras को define किया, अपना एक बेहतरीन album एक ऐसे cultural moment में drop कर दिया जो ध्यान ही नहीं दे रहा था।
ये उस बारे में है कि वो क्यों गलत था।
The Context: Why Nobody Was Ready
ये समझने के लिए कि Revolution Radio को क्यों overlook किया गया, तुम्हें ये समझना होगा कि इससे पहले क्या हुआ था।
Trilogy। ¡Uno!, ¡Dos!, ¡Tré!। 2012 में चार महीनों में तीन albums। ये ambitious था पर काम नहीं आया। Albums bloated, unfocused लगते थे, जैसे एक band के पास बहुत सारे ideas हों और कोई filter ना हो। Critics mixed थे। Fans confused थे। और फिर उसे promote करने के बीचोंबीच, Billie Joe Armstrong का iHeartRadio Music Festival में एक public meltdown हुआ, उसने अपनी guitar तोड़ दी और उसके तुरंत बाद rehab में चला गया।
उस moment ने Green Day की public image को freeze कर दिया। Casual listener के लिए, Green Day के बारे में आखिरी चीज़ जो उन्हें पता थी वो थी वो trilogy जो किसी ने माँगी नहीं थी और एक frontman जो साफ़ तौर पे किसी दौर से गुज़र रहा था। Band चुप हो गई। चार साल की चुप्पी।
जब 2016 में Revolution Radio आया, music landscape पूरी तरह बदल चुका था। उस April में Drake का Views आ चुका था। Chance the Rapper का Coloring Book हर जगह था। Travis Scott, Astroworld की तरफ build कर रहा था। Music की बातचीत पे hip-hop, R&B, और pop का कब्ज़ा था। Rock, especially punk rock, trend में नहीं था। Playlists पे नहीं था। Algorithm में नहीं था।
Green Day ने एक great album ऐसी दुनिया में release किया जो उनसे एक की तलाश में नहीं थी। और यही Revolution Radio की tragedy है। Timing ने इसे मार डाला।
What They Actually Made
ध्यान ना देने से लोगों ने यही miss किया।
Revolution Radio self-produced था। कोई Rob Cavallo नहीं, जिसने Dookie से लेके 21st Century Breakdown तक सब कुछ produce किया था। कोई outside label influence नहीं। Green Day अपने ही Oakland के studio, OTIS, में एक trio के तौर पे गए और इस album को पूरी तरह अपनी शर्तों पे बनाया। ये early दिनों के बाद पहली बार हुआ था।
और तुम इसे सुन सकते हो। Album liberated लगता है। Trilogy के overproduction के बाद, Revolution Radio चीज़ों को strip back करता है। बारह tracks। चवालीस मिनट। कोई filler नहीं। कोई concept album structure नहीं। कोई rock opera narrative नहीं। बस गाने। हर एक अपने दम पे खड़ा, जो कहना है वो कहके, आगे बढ़ जाता है।
वही restraint है जो इसे काम करा देता है। American Idiot masterpiece था अपनी ambition की वजह से। Revolution Radio अच्छा है अपनी discipline की वजह से।
Somewhere Now
Album Somewhere Now से खुलता है और तुरंत साफ़ हो जाता है कि ये एक अलग Green Day है। गाना quiet, लगभग dreamy acoustic passages और massive anthemic bursts के बीच alternate करता है। Billie Joe अपनी सबसे बेहतरीन lines में से एक से शुरू करता है: कहीं ऐसी जगह देर से पहुँच रहा है जहाँ वो जाना ही नहीं चाहता, उस इंसान के बीच फंसा हुआ जो वो है और उस इंसान के बीच जिसकी दुनिया उससे उम्मीद रखती है।
ये गुस्से में नहीं है। ये थका हुआ है। और वो honesty उस tone को set कर देती है जो आगे सब कुछ में चलता है। ये system पे चिल्लाती हुई कोई young band नहीं है। ये वो band है जो इससे गुज़र चुकी है, जो rehab और public embarrassment और चार साल की चुप्पी से बची है, ये समझने की कोशिश कर रही है कि अब भी उसके पास कहने को क्या बचा है।
Bang Bang
फिर album तुम्हें जगा देता है।
Bang Bang record का सबसे तेज़, सबसे aggressive track है और Green Day द्वारा लिखे गए सबसे बेहतरीन punk songs में से एक। ये सबसे uncomfortable में से भी एक है। और वो discomfort ही पूरी बात है।
गाना तीन perspectives के बीच rotate करता है। पहला verse एक mass shooter के दिमाग के अंदर से है। कोई जो चुपचाप गुस्सा build कर रहा है, कोई जो invisible महसूस करता है, कोई जिसने फैसला कर लिया कि दिखने का इकलौता तरीका violence है। दूसरा verse media की तरफ shift होता है जो इसे cover कर रहा है, sensationalism, जिस तरह news channels tragedy को ratings और content में बदल देते हैं। तीसरा वापस general public की तरफ जाता है, वो लोग जो अपनी screens पे ये सब होते देख रहे हैं, उससे numb, उसे scroll करते हुए, अगले के इंतज़ार में।
और chorus तीनों को जोड़ देता है: “bang bang, give me fame।” Shooter को fame चाहिए। Media fame देता है। Public fame consume करती है। ये एक cycle है। Research भी इसे support करती है। RAND ने पाया कि mass shooters के एक significant subset के लिए, fame उनकी motivation का हिस्सा या पूरा motivation होता है। एक PNAS study ने दिखाया कि कुछ shooters “अपनी असफलता का जवाब killing के ज़रिए fame और glory पाने की कोशिश से देते हैं। Frontiers in Psychiatry social isolation को “किसी भी कीमत पे” fame पाने की चाहत से जोड़ता है।
Billie Joe ये नहीं कह रहा कि “guns बुरी हैं” या “media टूटा हुआ है।” वो तुम्हें हर perspective के अंदर रख देता है और तुम्हें खुद वो बीमारी महसूस करने देता है। उसने कहा shooter का perspective लिखने से उसे physically चक्कर आने लगे थे। उसे उससे दूर हटना पड़ा। इतना गहरा वो गया। इस section को translate करना मेरे लिए भी उतना ही uncomfortable था।
यहाँ बताता हूँ ये गाना क्यों मायने रखता है, सिर्फ एक अच्छा punk track होने से आगे। ये uncomfortable है, और uncomfortable art लोगों को protect करता है। हम ऐसी दुनिया में रहते हैं जहाँ mass shootings तुम्हारी feed पे memes और हल्के-फुल्के content के बीच आ जाती हैं। Numbness ही problem है। जब तुम किसी चीज़ के लिए numb हो जाते हो, तो उस पे act करना बंद कर देते हो। परवाह करना बंद कर देते हो। उसे scroll करके निकल जाते हो। Awareness बातचीत की तरफ ले जाती है। बातचीत action की तरफ ले जाती है। Action ही असल में लोगों को protect करता है।
Bang Bang, Green Day का सबसे confrontational रूप है, tempo या volume की वजह से नहीं, बल्कि इस वजह से कि वो तुमसे क्या confront करने को कह रहे हैं।
ये वो तरह का गाना है जो 2016 में cultural conversation का हिस्सा होना चाहिए था। नहीं था, क्योंकि culture अब rock bands नहीं सुन रहा था।
Revolution Radio
Title track album का दिल है। अगर Bang Bang darkness के बारे में है, तो Revolution Radio response के बारे में है। ये ordinary लोगों के बारे में है जो चुप रहने से इनकार करते हैं। जब तुम्हारे आस-पास हर institution या तो झूठ बोल रहा हो या तुम्हें असफल कर रहा हो, तब एक आवाज़ ढूंढना।
गाना एक simple idea पे बना है: जब official channels सच बताना बंद कर दें, तो अपना बना लो। Revolution Radio एक pirate broadcast है। ये underground signal है। Cherry bombs और gasoline। ये punk अपने सबसे pure रूप में है, एक sound के तौर पे नहीं बल्कि एक idea के तौर पे। वो idea कि तुम्हें बोलने के लिए permission की ज़रूरत नहीं।
जो इसे hit कराता है वो ये कि ये forced नहीं लगता। American Idiot के बाद, जो explicitly political था, और 21st Century Breakdown, जो ambitiously political था, Revolution Radio politics को personal में ढूंढता है। ये कोई manifesto नहीं है। ये एक feeling है। Chaos से घिरे होने का feeling और फिर भी loud रहने का फैसला।
Still Breathing
ये शायद album का सबसे important गाना है। सबसे explosive नहीं, सबसे punk नहीं, पर सबसे honest।
Still Breathing survival के बारे में है। Billie Joe तीन characters पेंट करता है: मौत के कगार पे एक junkie, सब कुछ हारने वाला एक gambler, front lines पे एक soldier। हर एक एक धागे से लटका हुआ। और chorus बस इतना है: I’m still breathing।
Billie Joe जिस सबसे गुज़रा, rehab, public breakdown, चुप्पी के साल, उसके बाद वो phrase lyrics से आगे का वज़न carry करता है। जब वो गाता है “I’m still breathing,” तुम्हें पता है वो सिर्फ एक गाना नहीं लिख रहा। वो तुम्हें बता रहा है कि वो निकल आया। और जिस तरह गाना quiet verses से उस massive, लगभग euphoric chorus तक build होता है, वो ऐसा लगता है जैसे सालों तक पानी के नीचे रहने के बाद हवा के लिए ऊपर आना।
ये album का सबसे streamed गाना था। और यही वो है जो massive होना चाहिए था। किसी और era में, इतनी iconic band का इतना अच्छा गाना हर जगह होता। 2016 में, ये एक blip था।
Troubled Times
Troubled Times album का सबसे directly political track है। ये American politics के fear और division को एक ऐसी urgency से address करता है जो 2016 से भी ज़्यादा आज relevant लगती है। गाना US history के सबसे divisive elections में से एक से ठीक पहले आया।
पर American Idiot के George Bush-era गुस्से के उलट, Troubled Times किसी एक target की तरफ इशारा नहीं करता। ये ज़्यादा broad है। ये दुनिया को real time में टूटते देखने के feeling के बारे में है और ये ना जानने के बारे में कि खड़े रहने के अलावा क्या किया जाए। इस गाने में एक sadness है जो American Idiot में नहीं थी। American Idiot गुस्से में था क्योंकि उसे लगता था चीज़ें बदल सकती हैं। Troubled Times ज़्यादा sad है क्योंकि उसे यकीन नहीं कि बदल सकती हैं।
Outlaws and Forever Now
दो tracks जो उन्हें मिलने वाले attention से ज़्यादा deserve करते हैं।
Outlaws, Green Day का पीछे मुड़के देखना है। एक wistful, swelling गाना teenager होने के बारे में, tapes चुराने के बारे में, बिना कुछ खोने के डर के घूमने के बारे में। Armstrong इसे अपने 1992 के track Christie Road का sequel मानता है। ये nostalgia है बिना sentimental हुए। इसमें एक वज़न है, ये पहचान कि वो दिन चले गए और वापस नहीं आने वाले, पर उनकी याद अब भी मायने रखती है।
Forever Now epic closer है (Ordinary World के quiet coda से पहले)। ये album का सबसे लंबा track है और वो जो American Idiot और 21st Century Breakdown की rock opera ambition के सबसे करीब आता है। कई movements। Tempo changes। छह मिनट की journey जो album के themes को जोड़ती है: alienation, resistance, survival, और आगे बढ़ते रहने का फैसला।
अगर American Idiot का Jesus of Suburbia एक जवान आदमी का epic था, तो Forever Now एक middle-aged आदमी का है। ये कम dramatic है पर ज़्यादा earned है। Stakes fictional नहीं हैं। वो real हैं।
Ordinary World
Album Ordinary World पे बंद होता है। Acoustic। Quiet। बस Billie Joe और एक guitar। बारह tracks के political rage, punk aggression, और survival anthems के बाद, album कुछ लगभग painfully simple पे खत्म होता है। एक इंसान दुनिया को देख रहा है और फिर भी उसमें beauty ढूंढना चुन रहा है।
एक punk album के लिए ये एक अजीब ending है। और यही इसे perfect बनाता है। Revolution Radio सिर्फ लड़ने के बारे में नहीं है। ये इस बारे में है कि जब लड़ाई खत्म हो जाए और तुम्हें उसी दुनिया में जीना पड़े जिसके खिलाफ तुम गुस्सा कर रहे थे, तब तुम क्या करते हो। Ordinary World कहता है: तुम आगे बढ़ते रहते हो। Beauty ढूंढते हो। Accept करते हो कि ordinary काफी है।
Why It Matters
Revolution Radio number one पे debut हुआ। इसे अच्छी reviews मिलीं। अच्छी बिकी। ज़्यादातर metrics से, ये एक success थी। पर culturally? ये गायब हो गई। क्योंकि rock mainstream conversation में अपनी जगह खो चुका था और Green Day, दुनिया की सबसे बड़ी bands में से एक होने के बावजूद, उस shift को override नहीं कर पाई।
Album उस साल आया जब hip-hop dominant cultural force था। Streaming algorithms playlists push कर रहे थे, albums नहीं। Music industry singles को reward कर रही थी, cohesive projects को नहीं। और punk rock, चाहे कितना भी अच्छा हो, वो नहीं था जो algorithm चाहता था।
ये album की नाकामी नहीं है। ये timing की नाकामी है। Revolution Radio, Green Day का सबसे mature काम है। ये उस band का album है जिसे कुछ साबित नहीं करना और कहने को सब कुछ है। इसमें Dookie की youthful आग नहीं है या American Idiot की grand ambition नहीं है। इसमें जो है वो कुछ rarer है: wisdom। ये समझ कि गुस्सा होना काफी नहीं है, कि survival अपने-आप में एक तरह की rebellion है, कि कभी-कभी सबसे punk चीज़ जो तुम कर सकते हो वो है साँस लेते रहना।
मैं उस seed के बारे में सोचता हूँ जिसका मैंने ऊपर ज़िक्र किया। वो जो Green Day तुम्हारे अंदर plant करता है। मेरे लिए वो इसमें बदल गई कि मैं दुनिया को कैसे देखता हूँ, कैसे सवाल उठाता हूँ, क्या मानने से इनकार करता हूँ। मेरे दोस्त के लिए, शायद कुछ अलग। मुझे नहीं पता। पर मुझे पता है हम दोनों उसे अब भी carry करते हैं। एक दशक बाद, अलग ज़िंदगियाँ, अलग शहर, और वो seed अब भी वहीं है। यही एक great band करता है। वो सिर्फ ऐसा music नहीं बनाते जो तुम सुनते हो। वो ऐसा music बनाते हैं जो तुम्हारा हिस्सा बन जाता है।
अगर तुमने इस album को sleep किया, वापस जाओ। बारह tracks। चवालीस मिनट। कोई filler नहीं। सब वहीं है। हमेशा था। दुनिया बस सुन नहीं रही थी।